कांग्रेस ने तो नहीं माना पर चीन ने माना कि जीएसटी और मेक इन इंडिया द्वारा भारत विश्व फैक्ट्री बन रहा है !

चीन ने GST-मेक इन इंडिया को सराहा, कहा- विश्व फैक्ट्री बन रहा भारत। 
भूटान के डोका ला क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद के बीच चीन के सरकारी अखबार ने भारत की तारीफ की है. ग्लोबल टाइम्स ने भारत में विदेश कंपनियों के निवेश को लेकर प्रकाशित एक लेख में कहा है कि भारत के जीएसटी और मेक इन इंडिया कदम के चलते एक मार्केट के तौर पर भारत विदेशी कंपनियों को आकर्षित कर रहा है l

इस लेख में यह भी लिखा गया है कि अब तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लो-कॉस्ट मैनुफैक्चरिंग चीन में होती थी लेकिन धीरे-धीरे यह मार्केट चीन से हट रहा है. ऐसे में भारत के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह कैसे विश्व फैक्ट्री के रूप में चीन की जगह लेता है l

 Photo


भारतीय सरकार ने देश के बाजार को एकीकृत करने के लिए एक से बढ़कर एक रिफॉर्म लागू किए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक हैं. हालांकि चीनी अखबार ने यह भी लिखा कि खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और अलग-अलग राज्यों में पॉलिसी इम्प्लिमेंटेशन भारत के लिए एक बड़ी चुनौती होगी l

Image result for make in india project

अखबार ने भारतीय मीडिया के हवाले से लिखा कि फॉक्सकॉन भारत में नई फैक्ट्रियां सेट अप करने के लिए 5 बिलियन डॉलर इनवेस्ट करने जा रहा है. मिडा ग्रुप पुणे में मैनुफैक्चरिंग यूनिट के निर्माण के लिए 800 करोड़ रुपए का इनवेस्टमेंट करेगा. यह फैक्ट्री 2018 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और इसका लक्ष्य अगले पांच सालों में 500 युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराना है. वहीं इस लेख में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि भारत में अपने स्मार्टफोन प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए सैमसंग ने 608 मिलियन डॉलर का निवेश किया है l

ग्लोबल टाइम्स ने हाल ही में लागू हुए गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) को आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म माना है. अखबार ने यह भी उम्मीद जताई है कि जीएसटी का फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को मिलेगा क्योंकि इससे आर्थिक दृष्टि से सभी राज्यों का एकीकरण हो गया है l

आर्थिक विकास में चीन से आगे भारत : 

बताते चलें कि हाल ही में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि भारत वैश्विक वृद्धि के स्तंभ के रूप में उभरा है और दशकों तक यह चीन से बढ़त बनाए रखेगा l
Tanmay Modh